पद्य पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रस्ताव 15 जुलाई तक
बिलासपुर. सामान्य प्रशासन विभाग नवा रायपुर द्वारा वर्ष 2027 हेतु पद्य विभूषण, पद्य भूषण एवं पद्य श्री पुरस्कार के लिए 15 जुलाई 2026 तक नामांकन प्रस्ताव मंगाये गये है। इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। ऑनलाइन प्रक्रिया पोर्टल https://awards.gov.in पर बताई गई है एवं इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमावली वेबसाइट https://awards.gov.in पर उपलब्ध है।













Leave A Comment