तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भूमिया में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन
0- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने की 2 करोड़ की लागत की विद्युत सब स्टेशन के निर्माण की घोषणा
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भूमिया में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा पुर्नवास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मंत्री श्री टंकराम वर्मा द्वारा ग्राम पंचायत भुमिया में लो वोल्टेज की समस्या को देखते हूए ग्रामीण जनता की मांग अनुसार 2 करोड़ रुपये लागत की विद्युत सब स्टेशन निर्माण करने की घोषणा की गई।
शिविर में कुल 973 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 165 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया एवं शेष लंबित आवेदनों का आगामी 1 माह के भीतर निराकरण किया जायेगा| निराकृत आवेदनों में राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं।
कार्यक्रम में मनरेगा जॉबकार्ड, श्रम कार्ड नवीनीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन और गोदभराई के कार्यक्रम संपन्न हुए। कृषि विभाग ने किसान क्रेडिट कार्ड, स्वास्थय विभाग ने आयुष्मान कार्ड वितरित किए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को साइकिल व ट्राईसिकल प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री आशुतोष देवांगन, सीईओ जनपद श्री रवि कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।










Leave A Comment