ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन योजना बनी बुजुर्ग श्रमिकों का सहारा

0- हर महीने 1500 रुपये की पेंशन से श्रीमती बेला जयंती का आसान हुआ जीवन यापन
रायपुर. मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत का कारण बनता जा रहा है। इसी क्रम में 60 वर्ष पूर्ण कर चुकी श्रीमती बेला जयंती ठाकुर के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रतिमाह 1500 रूपए प्राप्त हो रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी दैनिक जरूरतें पूर्ण करने में आसानी हो रही है। 
श्रीमती ठाकुर पुरानी बस्ती की निवासी हैं। वे छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत सदस्य हैं एवं पूर्ण में वे रेजा का कार्य करती थीं। उनकी उम्र 60 वर्ष होने के बाद उन्हें जीवन यापन करने में कठिनाई आने लगी। इसके पश्चात् उन्हें श्रम विभाग द्वारा इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। 
बिना देर किए श्रीमती ठाकुर ने जिला कार्यालय रायपुर में संपर्क कर योजना का लाभ लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया एवं श्रम विभाग से जांच उपरांत जुलाई 2025 से उन्हें पेंशन सहायता प्राप्त हो रही है। 
श्रीमती ठाकुर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं श्रम विभाग का धन्यवाद करना चाहती हूँ जो हम मजदूर वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को श्रमिक पंजीयन कार्ड की वैधता समाप्त होने के बाद भी पेंशन सहायता से लाभान्वित कर रहे हैं। 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनका छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत 10 वर्ष पूर्व पंजीकृत हितग्राहियों को लाभ दिया जाता है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु श्रम विभाग के वेब पोर्टल shramevjayate.cg.gov.in या श्रमेव जयते मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं समस्या आने पर जिला कार्यालय सहायक श्रमायुक्त रायपुर छ.ग. में संपर्क कर सकते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english