महाराष्ट्र मंडल में हुई नशामुक्ति पर कार्यशाला
- छत्रपति शिवाजी सभागृह में हुई सभासदों ने नशा न करने, लोगों को जागरूक करने की ली शपथ
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय धुम्रपान दिवस पर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में नशामुक्ति को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर नशे से होने वाले स्वास्थ्गत नुकसान पर चर्चा करने के साथ इसे रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की बात सभी वक्ताओं ने कही। वहीं इस अवसर पर उपस्थित जनों ने खुद नशा न करने और लोगों को नशा न करने देने के लिए जागरूक करने की शपथ ली।
महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुदानित सियान गुड़ी, दिव्यांग बालिका विकास गृह में शासन की ओर से जारी पत्र के परिप्रेक्ष्य में नशा मुक्ति कार्यशाला लगाई गई। इस अवसर पर अजय मधुकर काले ने नशे को उत्तम समाज का सबसे बड़ा शत्रु बताते हुए कहा कि आए दिन अखबारों में नशे के बढ़ते कारोबार और उससे नुकसान को हम पढ़ते है। न जाने कितने घर आज इसके कारण बर्बाद हो रहे हैं। हमें इसे लेकर लोगों को जागरूक करना होगा।
श्याम सुंदर खंगन ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि राजधानी रायपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में डेंटल क्लीनिक और कैंसर हास्पिटल खुल रहे हैं। कहीं न कहीं इसका कारण गुटखा खाने वालों की बढ़ती संख्या है। खंगन ने उपस्थित जनों को नशा न करने औऱ लोगों को नशे से बचने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर उपाध्यक्ष गीता दलाल, सचिव चेतन गोविंद दंडवते सहित तमाम कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न समितियों के पदाधिकारी व सदस्य सहित बड़ी संख्या में सभासद उपस्थित रहे।













Leave A Comment