छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव बी.के.एस. रे का निधन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बी.के.एस. रे का कल देर रात निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका उपचार एम्स में चल रहा था। । उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और साहित्य जगत में शोक की लहर है।
बी.के.एस. रे 1972 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने राजनांदगांव सहित कई जिलों में कलेक्टर के रूप में काम किया । अपने प्रशासनिक जीवन में उन्होंने गृह, परिवहन और विमानन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां संभालीं। बाद में वे प्रशासन अकादमी के महानिदेशक तथा माध्यमिक शिक्षा मंडल और व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अध्यक्ष भी रहे। शासन और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों तथा नीतिगत प्रक्रियाओं में उनकी सक्रिय भूमिका रही। वे अपनी कार्यकुशलता, सरल स्वभाव और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते थे।
उन्होंने प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया और 54 से अधिक पुस्तकें लिखीं, जिसके लिए उन्हें 2019 में ग्रीस में 'सुकरात अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया था।










Leave A Comment