ब्रेकिंग न्यूज़

 आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत कुटेला जन समस्या निवारण शिविर में शामिल हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

0- ग्रामीणों को सौंपी प्रधानमंत्री आवास की चाबी एवं हितग्राहियों को प्रदान किया राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आरंग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुटेला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यक सेवाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि के रूप में कौशल विकास, तकनिकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री व आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे|
शिविर में कुल 1657 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से  567 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। इनमें मुख्य रूप से राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित विभिन्न दस्तावेजों से जुड़े प्रकरण शामिल रहे। मौके पर ही समाधान मिलने से ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। 
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। इस दौरान मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड एवं उनके नवीनीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस वितरण की प्रक्रिया संपन्न हुई। 01 हितग्राही को नरेगा चेक वितरण, 35  हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड,  05 लोगों को पीएम आवास की चाबी, 02 हितग्राहियों जन्म प्रमाण पत्र, 05 आयुष्मान कार्ड, 01 ग्रीन पालना, 24 होनहार प्रमाण पत्र, 10 अन्न प्राशन गोद भराई, 05 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान किया गया|
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री गुरु सौरभ साहेब, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english