ब्रेकिंग न्यूज़

जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए विधायक मोतीलाल साहू -महापौर मीनल चौबे

-प्रधानमंत्री आवास योजना में 12 पात्र हितग्राहियों को मकान निर्माण करने स्वीकृति पत्र प्रदत्त, ई श्रम कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए 
-विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने मौलश्री एवं महापौर मीनल चौबे ने कचनार का पौधा लगाया
   रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 10 के अंतर्गत रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49. पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड कमांक 50, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड कमांक 52, बाबू जगजीवन राम वार्ड कमांक 53, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड कमांक 54, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड कमांक 55, लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के लिए सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर जोन क्रमांक 10 क्षेत्र अंतर्गत देवपुरी गुरूद्वारा परिसर के समीप हॉल में लगाया गया ।
 
शिविर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री नंदकुमार साहू, आयुक्त श्री संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी, एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, श्री अमर गिदवानी, श्री भोला राम साहू, पार्षद श्रीमती सुषमा तिलक साहू, श्रीमती गायत्री नौरंगे, सर्वश्री विनय पंकज निर्मलकर, मनोज जांगडे, विनय प्रताप सिंह ध्रुव, श्री राजेश गुप्ता, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कंवर सहित विभिन्न 15 से अधिक रायपुर जिले के शासकीय विभागों के सम्बंधित शासकीय कर्मचारियों एवं आमजनों की उपस्थिति में किया।
 
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जोन 10 अंतर्गत देवपुरी गुरुद्वारा परिसर के पास हॉल के सामने रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू एवं नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपित किया। ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने मौलश्री और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कचनार का पौधा रोपित किया एवं नागरिको से विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में शहर में सुरक्षित स्थानो पर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण कर लगाये गये प्रत्येक पौधे की देखभाल व सुरक्षा अपनी संतान की भांति करने का संकल्प लेने की विनम्र अपील की।
 
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने भीषण गर्मी की तपिश के मध्य महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री नंदकुमार साहू आयुक्त श्री संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी, एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, श्री अमर गिदवानी, श्री भोला राम साहू वार्ड पार्षदों सहित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर स्थल पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 सहित विभिन्न शासकीय विभागो द्वारा लगाये गये स्टॉलो की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं वहाँ आमजनो से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा कर जानकारी ली। रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कहा कि जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार आयी है तब से अपने ग्रामीण विधायक के कार्यकाल में वे अब तक रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 500 करोड से अधिक से नये विकास कार्यों को करवा चुके है। इसके पूर्व पूर्ववर्ती सरकार में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प थे। प्रतिपक्ष के नेतागण हो रहे तेज विकास कार्य को उस समय स्वीकृत हुआ बताते है। जबकि उस समय कोई विकास कार्य स्वीकृत नहीं हुए थे। ये सभी कार्य विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल के दौरान के है। जिसकी शत प्रतिशत जानकारी वे दे सकते है। ग्रामीण विधायक ने कहा कि नागरिको को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सुशासन तिहार शिविर का लाभ अवश्य उठाना चाहिए और विकास विरोधी लोगो को पहचानकर उनसे सावधान रहकर विकास कार्यों से सकारात्मक जुडाव करना चाहिए।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नागरिको से विनम्र अपील की कि वे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा लगाये जा रहे सुशासन तिहार शिविर में अधिकाधिक संख्या में आकर सभी शासकीय योजनाओ का वांछित लाभ अवश्य उठाये। महापौर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देश पर लगाये जा रहे सुशासन तिहार शिविर में आमजनों द्वारा दिये जा रहे सभी आवेदनो, मांगो, शिकायतो पर शत प्रतिशत आवश्यक कार्यवाही नगर निगम रायपुर जोन 10 के जोन कमिश्नर व अधिकारीगणों सहित संबंधित शासकीय विभागों के अधिकारीगण गंभीरता से प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में एक माह की अवधि के भीतर करना सुनिश्चित करें। महापौर ने निर्देशित किया कि नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर एवं जोन नगर निवेश विभाग के संबंधित अधिकारीगण शिविर में जोन 10 के वार्डो में अवैध निर्माणो से संबंधित प्राप्त सभी आवेदनो को गंभीरता से लेकर शासकीय अधिनियम अनुसार सभी अवैध निर्माणो के प्रकरणो में नोटिस जारी करने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करके आवेदनो का समय सीमा में निराकरण सुशासन तिहार अंतर्गत करना सुनिश्चित करें।
 
रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू ने सभी नागरिको को सुशासन तिहार शिविर आयोजन में बधाई दी एवं कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन तिहार शिविर लगाकर नागरिको की मांगो, शिकायतो को सुनकर उनके आवेदन ले रही है, सभी आवेदनो का एक माह की तय समय सीमा के भीतर सभी शासकीय विभागों के अधिकारीगण शत प्रतिशत संख्या में समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होने अपील की कि नागरिक अधिक से अधिक संख्या में सुशासन तिहार शिविरों में पहुंचे एवं अपनी मांगो, शिकायतो के आवेदन देकर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत तय समय सीमा में त्वरित समाधान प्राप्त करें एवं सभी शासकीय योजनाओं का पात्रतानुसार पूर्ण वांछित लाभ उठाएं।
 
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री नंदकुमार साहू, आयुक्त श्री संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी, एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, श्री अमर गिदवानी, श्री भोला राम साहू, पार्षद श्रीमती सुषमा तिलक साहू, श्रीमती गायत्री नौरंगे, सर्वश्री विनय पंकज निर्मलकर, मनोज जांगडे, विनय प्रताप सिंह ध्रुव, श्री राजेश गुप्ता, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय सहित प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 12 पात्र हितग्राहियों बालू विश्वकर्मा, कामदेव साहू, प्रदीप सेन, हेमा बाई साहू, हिरेश साहू, कौशल्या शर्मा, लक्ष्मी पुरेना, मोना हलधर, रामदास जोशी, साद बाई, वर्षा हलघर, नंदकुमार गडरिया को आवेदन करते ही मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्रदत्त किया गया। शिविर में मंच स्थल पर अतिथियों ने पात्र हितग्राहियों को आवेदन देते ही प्रदत्त नये राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई श्रम कार्ड प्रदत्त किये। गर्भवती माताओं की गोदभराई की रस्म अदायगी तत्काल की गई वहीं नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english