ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग महिला थाना परिसर में पौधारोपण, पुलिसकर्मियों को भेंट किए गए पौधे

-टी सहदेव
दुर्ग । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को इंटरनेशनल ब्लू क्रॉस एंड ब्लू क्रिसेंट मूवमेंट्स के छत्तीसगढ़ चैप्टर की दुर्ग जिला इकाई द्वारा महिला थाना दुर्ग परिसर में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी टीआई नीता सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी पुलिस कर्मियों को सम्मान स्वरूप एक-एक पौधा भेंट किया गया।
इस पहल का उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की नेशनल डायरेक्टर सरस्वती धानेश्वर ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि पौधों की सतत देखभाल करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है तथा आने वाली पीढ़िवयों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।
इस अवसर पर संस्था के डिस्ट्रिक्ट कमांडर तरन सुरी, डिप्टी कमांडर नीलम बैनर्जी, सोशल वेलफेयर ऑफिसर ममता गोस्वामी, महिला वेलफेयर ऑफिसर सुनीता मुरकुटे, समन्वयक अधिकारी अभिषेक शर्मा, करना गुप्ता, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राधिका देवांगन, अविनाश वैष्णव, लीगल हेड पुष्पलता साहू, लीगल ऑफिसर सीमा हिरवानी, एडवोकेट मोनिका सिंह, संगीता चंद्राकर, सीमा मेश्राम सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का प्रभावी संदेश दिया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english