ब्रेकिंग न्यूज़

 छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 रायपुर में शांतिपूर्ण सम्पन्न

-दोनों पालियों में 93% से अधिक उपस्थिति, अभ्यर्थियों के लिए की गई थी विशेष व्यवस्थाएं
 रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 आज राजधानी रायपुर के तीन परीक्षा केंद्रों में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा कड़ी सुरक्षा और निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
परीक्षा के लिए रायपुर में जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कालीबाड़ी चौक, शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, संजय नगर एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, लालपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
प्रथम पाली प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें पंजीकृत 1099 अभ्यर्थियों में से 1026 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली, जिसमें 1099 में से 1021 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों में कूलर, ठंडे पेयजल, ओआरएस पैकेट, आवश्यक दवाइयां एवं चिकित्सा दल की व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पेयजल और प्राथमिक उपचार की सुविधा केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english