ब्रेकिंग न्यूज़

 अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य ने  नगरीय निकायों के  विकास कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की

0- राजस्व वसूली निर्धारित लक्ष्य अनुसार सुनिश्चित करने के जिले के नगरीय निकायों को दिए  निर्देश
0- सीएम हेल्पलाइन की प्रारम्भिक तैयारियों सहित शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर दिए  निर्देश
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़ के अपर संचालक एवं रायपुर जिला नगरीय निकाय प्रभारी श्री पुलक भट्टाचार्य ने रायपुर जिला अंतर्गत रायपुर नगर निगम, बिरगांव नगर निगम सहित जिले के अन्य नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक लेकर नगरीय निकायों के कार्यों की विस्तृत जानकारी लेकर गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए.
अपर संचालक ने केन्द्र प्रवर्तित, राज्य प्रवर्तित योजनाओं, अधोसंरचना मद, 15वां वित्त आयोग मद, पी एम स्वनिधि, अमृत मिशन 0.2, प्रधानमंत्री आवास योजना, विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी ली, रायपुर जिले के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य अनुसार राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश समीक्षा बैठक में दिए गए और विकास कार्यों की धीमी गति पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए विकास कार्यों को सभी नगरीय निकायों में तत्काल गतिमान करते हुए सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर पूर्ण करवाने निर्देशित किया.
अपर संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़ एवं रायपुर जिला नगरीय निकाय प्रभारी श्री पुलक भट्टाचार्य ने सीएम हेल्पलाइन की प्रारम्भिक प्रशासनिक तैयारियों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक निर्देश दिए.
अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य द्वारा की गयी समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख रूप से बिरगांव नगर निगम आयुक्त, नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े, उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा,स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंताओं, रायपुर जिले के नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति रही.2025-26,,राजस्व वसूली अभियान, विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी ली और विकास कार्यों की धीमी गति पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए विकास कार्यों को सभी नगरीय निकायों में तत्काल गतिमान करते हुए सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर पूर्ण करवाने निर्देशित किया.
अपर संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़ एवं रायपुर जिला नगरीय निकाय प्रभारी श्री पुलक भट्टाचार्य ने लोकहितकारी सीएम हेल्पलाइन के सम्बन्ध में प्रारम्भिक प्रशासनिक तैयारियों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक निर्देश दिए.
अपर संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़ श्री पुलक भट्टाचार्य द्वारा की गयी विस्तृत समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख रूप से बिरगांव नगर निगम आयुक्त, नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े, उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा,स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंताओं, जिले के नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं उपअभियंताओं की उपस्थिति रही.
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english