ब्रेकिंग न्यूज़

 नगर निगम जोन 6 ने  गन्दगी मिलने पर दुकानों से 44200 रूपये का जुर्माना वसूला

रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम जोन 6 स्वास्थ्य विभाग और नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा स्वच्छता और सी एंड डी वेस्ट से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आदिव्य हाजरी, स्वच्छता निरीक्षक सर्वश्री महेंन्द्र कलिहारी, अजय शर्मा, अभिषेक जायसवाल, नगर निवेश विभाग एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत मठपुरैना में बेकरी में स्वच्छता का औचक निरीक्षण किये जाने पर गन्दगी मिलने और जनशिकायत सही मिलने पर सम्बंधित बेकरी संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए जुर्माना किया गया. 
वहीं जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सीएंड डी वेस्ट मिलने पर सम्बंधित भवन स्वामियों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए जुर्माना किया गया. विभिन्न स्थानों पर दुकानों में डस्टबिन नहीं मिलने और कचरा फैलाने पर सम्बंधित दुकानदारों को तत्काल डस्टबिन रखने, स्वच्छता बनाये रखने के कड़े निर्देश नगर निगम जोन 6 द्वारा दिए गए और सम्बंधित दुकानदारों पर भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए जुर्माना किया गया. अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 6 स्वास्थ्य विभाग और नगर निवेश विभाग द्वारा बेकरी में गन्दगी मिलने, विभिन्न स्थानों सी एंड डी वेस्ट मिलने और और विभिन्न दुकानों में डस्टबिन नहीं मिलने, कचरा फैलाये जाने पर सम्बंधितों को कड़ी चेतावनी देते हुए जोन 6 जोन कमिश्नर के निर्देश पर कुल 44200 रूपये जुर्माना वसूला गया.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english