ब्रेकिंग न्यूज़

 पर्याप्त खाद उपलब्ध, भंडारण और वितरण में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय बढ़ोतरी

0- जिले में 49,772 टन से अधिक खाद का भंडारण, वितरण में 57 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि
बिलासपुर. खरीफ सीजन 2026 के लिए जिले में किसानों को रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर भंडारण एवं वितरण की व्यवस्था की गई है। जिले में वर्तमान में 49,772  टन उर्वरकों का भंडारण उपलब्ध है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में उपलब्ध 37,987.39 टन भंडारण की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत अधिक है। इससे स्पष्ट है कि किसानों की मांग को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद का अग्रिम भंडारण किया गया है।
         उप संचालक कृषि श्री पीडी हाथेश्वर ने बताया कि जिले के लिए खरीफ 2026 में कुल 68,950 टन उर्वरक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 49,772.30 टन (64.98 प्रतिशत) उर्वरक उपलब्ध कराया जा चुका है। वहीं पिछले वर्ष इसी अवधि में लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धता 43.61 प्रतिशत थी। इस प्रकार उपलब्धता एवं भंडारण की स्थिति में लगभग 49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।उर्वरक वितरण की स्थिति भी पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर है। जिले में इस वर्ष अब तक 26,131.71 टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 16,687.60 टन वितरण हुआ था। अर्थात् इस वर्ष वितरण में लगभग 56.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
                 जिले में सहकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में भंडारित उर्वरक का लगभग 58.33 प्रतिशत वितरण हो चुका है, जबकि बड़ी मात्रा में खाद अभी भी उपलब्ध है। इससे किसानों को आगामी कृषि कार्यों के लिए उर्वरक की कोई कमी नहीं होगी। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले की सभी समितियों एवं विक्रय केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।  प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार निकटस्थ सहकारी समिति अथवा अधिकृत विक्रेता से उर्वरक प्राप्त करें तथा किसी भी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध है और वितरण कार्य सुचारू रूप से जारी है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english