ब्रेकिंग न्यूज़

 प्राकृतिक आपदाओं के पूर्व सचेत करेंगी ऐप्स, टोल फ्री नंबर भी जारी

बिलासपुर. भारत सरकार द्वारा बाढ़, आकाशीय बिजली, वनीय आग, लू एवं तापघात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से पहले लोगों को समय पर सतर्क करने के उद्देश्य से सचेत, दामिनी और मेघदूत मोबाइल ऐप्स बनाया गया है। इन ऐप्स के माध्यम से नागरिकों को संभावित आपदाओं की पूर्व चेतावनी प्राप्त हो सकेगी, जिससे जनहानि और नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। आपदा की स्थिति में सहायता एवं बचाव के लिए  टोल फ्री नंबर 1070 और 112 भी जारी किया गया है। उक्त ऐप्स का उपयोग पुलिस, नगर सेना, जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर पटवारी, सरपंच, सचिव, शिक्षक, आशा कार्यकर्ता एवं आम लोगों को करने को कहा गया है। यह ऐप्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किये जा सकते है। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english