ब्रेकिंग न्यूज़

घरेलू महिलाओं से बनीं सफल उद्यमी, राधा कृष्ण महिला समूह की दीदियां बनीं लखपति

 *ग्राम बेलपान की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की लिखी नई इबारत*

बिलासपुर/जिले के तखतपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलपान की राधा कृष्ण महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं आज ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं। कभी केवल घरेलू कार्यों और कृषि गतिविधियों तक सीमित रहने वाली समूह की पांच महिलाओं ने संगठित प्रयास, मेहनत और आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपनी पहचान बनाई और लखपति दीदी बनने का गौरव हासिल किया। समूह से जुड़ने के बाद सदस्यों ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इसके लिए समूह को आरएफ राशि 15,000 रुपये, सीआईएफ राशि 60,000 रुपये तथा बैंक से 6 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ।

   प्राप्त वित्तीय सहायता का उपयोग करते हुए समूह की महिलाओं ने हल्दी, मिर्च एवं मसाला निर्माण के साथ-साथ मुरकु और पापड़ निर्माण का कार्य शुरू किया। गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और निरंतर मेहनत के बल पर व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ा और समूह को नियमित आय मिलने लगी। आज समूह की प्रत्येक सदस्य को प्रतिमाह लगभग 45,000 से 50,000 रुपये तक की आय प्राप्त हो रही है। इस प्रकार समूह की वार्षिक आय लगभग 5 लाख 40 हजार रुपये तक पहुंच गई है। बढ़ी हुई आय से सदस्यों के परिवारों की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब वे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यकताओं की बेहतर ढंग से पूर्ति कर पा रही हैं। समूह की महिलाएं बताती हैं कि पहले गांव में उनकी कोई विशेष पहचान नहीं थी, लेकिन आज वे आत्मनिर्भर उद्यमी के रूप में जानी जाती हैं। उनकी सफलता ने गांव की अन्य महिलाओं को भी स्व-सहायता समूहों से जुड़कर आजीविका गतिविधियां अपनाने के लिए प्रेरित किया है। राधा कृष्ण महिला स्व-सहायता समूह की यह उपलब्धि दर्शाती है कि यदि महिलाओं को अवसर, संसाधन और सही मार्गदर्शन मिले तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english