एकादशी पर विष्णु सहस्त्रनाम पाठ और रामनाम का लेखन
0- महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति के बड़ी संख्या में सभासदों ने ऑनलाडन मोड पर किया सामूहिक पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से प्रत्येक एकादशी को होने वाला विष्णु सहस्त्रनाम पाठ शुक्रवार को इस एकादशी यानी शुक्रवार को सुबह ऑनलाइन मोड पर समिति के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ किया। इस बीच मंडल के सियान गुड़ी में वरिष्ठजनों ने श्रीराम नाम का लेखन किया।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा प्रत्येक एकादशी पर ऑनलाइन मोड पर होने वाले विष्णु सहस्त्रनाम पाठ को इस एकादशी पर सभासद मंजूषा मरकले ने करवाया। इसके बाद दीपांजलि भालेराव, प्रणिता नलगुंडवार, चारुशीला देव और मानिक मैराल ने श्री कृष्ण के सुंदर भजन प्रस्तुत कर सभी आध्यात्म की गंगा में डुबकी लगाने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर अंजलि नलगुंडवार, अनुजा महाडिक, अर्चना जतकर, वर्षा करंजगांवकर, सोनल फडनविस, संजय मैराल, संध्या खंगन, राजेश्वरी पाध्ये, प्राची पराड़कर शामिल हुईं।
इधर समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी में शुक्रवार को सुबह से ही एकादशी होने के कारण वरिष्ठजनों ने हनुमान चालीसा पाठ किया। साथ ही राम नाम का लेखन किया। सियान गुड़ी के प्रभारी श्याम सुंदर खंगन के अनुसार यह लेखन कार्य वहां हर एकादशी को स्वेच्छा से किया जाता है।












Leave A Comment