ब्रेकिंग न्यूज़

 निगम अपर आयुक्त ने सीएसईबी अधिकारियों जोन कमिश्नरों की बैठक लेकर कार्य समीक्षा की

0- रायपुर नगर निगम के लगभग 15 करोड़ रूपए के विद्युत मंडल को देय संपत्तिकर के देयको को बिजली बिल में समायोजित करने के निर्देश
0- जोन अधिकारियों ने विभिन्न स्थानो पर विद्युत मीटर संबंधी समस्या बतायी, समाधान समन्वय से शीघ्र करने के अपर आयुक्त के निर्देश
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने नगर निगम मुख्यालय भवन में मुख्य अभियता श्री संजय बागडे, कार्यपालन अभियंता विद्युत श्री सदीप शर्मा सहित सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं सहित सीएसईबी के अधिकारियों की आवश्यक बैठक लेकर समन्वय सहित विद्युत सबंधी समस्याओ का शीघ्र निदान करने के संबंध में निर्देश दिये।
       अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने सीएसईबी अधिकारियों को रायपुर नगर निगम से संबंधित सपत्तिकर के छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल को देय लगभग 15 करोड रू के देयको को बिजली बिल में समायोजन करने के संबध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जोन कमिश्नरो ने जोनो के क्षेत्र में विभिन्न स्थानो पर जोन 4 क्षेत्र में नेताजी सुभाष स्टेडियम एवं जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक भवन सहित अन्य स्थानो पर विद्युत मीटर सबधी समस्याओं की जानकारी दी। जिस पर अपर आयुक्त ने समन्वय कर शीघ्र समाधान किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english