सुशासन तिहार में मिली त्वरित सुविधा
आवेदन के तुरंत बाद श्रीमती गंगा निषाद को मिला श्रम कार्ड, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम बीरगांव स्थित रामायण मेला मैदान रावाभांटा में आयोजित सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर में श्रीमती गंगा निषाद के आवेदन पर तत्काल श्रम कार्ड बनाया गया।
श्रीमती निषाद ने बताया कि मैंने इस सुशासन शिविर में अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया और आवेदन करने के कुछ ही समय बाद मुझे कार्ड प्रदान कर दिया गया। इस श्रम कार्ड से मुझे सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा एवं मेरे बच्चों के पढ़ाई लिखाई में स्कॉलरशिप के माध्यम से सहायता प्राप्त होगी। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का धन्यवाद करता हूंद्य
पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजः- आयु 14 वर्ष से अधिक। मासिक आय शहरी क्षेत्र में 15,000 रुपये एवं ग्रामीण क्षेत्र में 10,000 रुपये से अधिक न हो। आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र (अंकसूची/मतदाता परिचय पत्र/जन्म प्रमाण-पत्र), स्व-घोषणा पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो। पंजीयन हेतु आवेदक की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य है, लाइव फोटो मौके पर लिया जाता है।










Leave A Comment