ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद माध्यम

-जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे पिता को मिली राहत, समयबद्ध निराकरण से बढ़ा विश्वास
-"इतनी जल्दी समाधान होगा, सोचा नहीं था" — हितग्राही
 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 प्रदेशभर में लोगों के लिए भरोसे का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। शासन की इस जनोन्मुखी पहल से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध हो रहा है और प्रशासनिक सेवाओं के प्रति उनका विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम खजुरी निवासी श्री राम सौरथ इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं। उन्होंने अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के संबंध में सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार बच्चे का जन्म 11 जून 2025 को हुआ था और जन्म के बाद आवश्यक दस्तावेज संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में जमा कर दिए गए थे, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाया था। इससे उन्हें विभिन्न आवश्यक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा मामले का परीक्षण किया गया और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई। समयबद्ध निराकरण से हितग्राही को राहत मिली और उनकी समस्या का समाधान हो सका।श्री राम सौरथ ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद उनकी समस्या पर शीघ्रता से ध्यान दिया गया। उन्होंने शासन, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने कहा, "इतनी जल्दी समाधान होगा, मैंने सोचा नहीं था।"
राज्य शासन द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। इसके माध्यम से प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभागों द्वारा परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाता है, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल रही है।
प्रदेश के नागरिक शासकीय योजनाओं, सेवाओं अथवा अन्य विभागीय समस्याओं से संबंधित शिकायतें *टोल फ्री नंबर 1076* पर चौबीसों घंटे दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद आवेदक को एक पंजीयन क्रमांक प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से वह अपनी शिकायत की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सकता है। मुख्यमंत्री की जनकेंद्रित सोच के अनुरूप सीएम हेल्पलाइन 1076 प्रदेश में सुशासन, जवाबदेही और नागरिक संतुष्टि को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा आमजन को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दे रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english