ब्रेकिंग न्यूज़

 रविशंकर शुक्ल वार्ड में  48 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

0- उत्तर विधानसभा विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे ने नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, जल विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू रहे अतिथि
0- कलेक्टोरेट परिसर में नवीन आकांक्षीय शौचालय 28 लाख 20 हजार रूपये में शीघ्र बनाया जायेगा
0- देवी अहिल्या बाई होल्कर मूर्ति स्थल पर शेड निर्माण, यादवपारा भवन के पास पेवर ब्लाक लगाने का कार्य किया जायेगा
रायपुर. रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 4 अंतर्गत पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत वार्ड में 48 लाख 10 हजार रूपये की लागत से नव स्वीकृत विकास कार्यों को वहाँ पहुंचकर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष एवं पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद श्री आकाश तिवारी सहित नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू और नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन सहित वार्ड के रहवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए उन्हें कार्यारम्भ करवाकर नागरिकों को अनुपम सौगात दी.
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 4 अंतर्गत पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत कलेक्टोरेट परिसर में 28 लाख 20 हजार रूपये की लागत से नागरिकों को शीघ्र सुविधा देने नवीन आकांक्षीय शौचालय का निर्माण और विकास कार्य करवाया जायेगा.
इसी प्रकार वार्ड 34 में राजातालाब क्षेत्र में स्थित देवी अहिल्या बाई होल्कर के मूर्ति स्थल पर 5 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण कार्य शीघ्र करवाया जायेगा.यादवपारा भवन के पास 9 लाख 90 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से पेवर ब्लाक लगाने का कार्य करवाया जायेगा. वहीं वार्ड 34 के क्षेत्र में 5 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से गाँधी चौक राजातालाब में सार्वजनिक सामुदायिक भवन में अतिरिक्त निर्माण का नया विकास कार्य शीघ्र 
करवाया जायेगा.
रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 4 के सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल स्वीकृति अनुसार नये विकास कार्य पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड में प्रारम्भ 
करवाने और समयसीमा में सत्तत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाने के निर्देश जनहित में दिए हैँ.
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english