ब्रेकिंग न्यूज़

 नैनो उर्वरक अपनाकर किसान कर रहे कम कीमत में अधित उपज

0- नैनो डीएपी के उपयोग से किसान परस साहू को मिल रहा बेहतर उत्पादन
रायपुर. कृषि में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों के बढ़ते उपयोग से किसानों को बेहतर उत्पादन और लागत में कमी का लाभ मिल रहा है। रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पी. जामगांव के किसान श्री परस साहू नैनो उर्वरक के उपयोग से खेती में सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर रहे हैं।
श्री साहू ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से अपनी फसलों में नैनो डीएपी का छिड़काव कर रहे हैं। इसके उपयोग से फसल उत्पादन में वृद्धि हुई है तथा धान की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि नैनो डीएपी पारंपरिक दानेदार डीएपी की तुलना में कम लागत में उपलब्ध होता है, जिससे खेती की लागत घटती है और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है।
उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन की तैयारियों के दौरान सहकारी समिति से उन्हें समय पर बीज एवं उर्वरक उपलब्ध हो गए, जिससे खेती संबंधी सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुए।
श्री साहू ने बताया कि नैनो उर्वरक खेती को अधिक लाभकारी और किफायती बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी नैनो डीएपी के उपयोग की अपील करते हुए कहा कि इसके सकारात्मक परिणामों ने उनके विश्वास को और मजबूत किया है तथा यह तकनीक किसानों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english