ब्रेकिंग न्यूज़

 लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि महोत्सव के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स को मिल रहा सशक्तिकरण का नया अवसर

रायपुर। नगर निगम रायपुर द्वारा 1 जून से 30 जून 2026 तक लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि महोत्सव के अंतर्गत विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उन्हें डिजिटल लेन-देन से जोड़ना तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
इस अभियान के तहत नए पात्र स्ट्रीट वेंडर्स के आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं, वहीं लाभान्वित हितग्राहियों का सामाजिक एवं आर्थिक प्रोफाइलिंग कार्य भी किया जा रहा है। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पेटीएम के माध्यम से QR कोड वितरित किए जा रहे हैं तथा पात्र हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ बनाया जा रहा है।
नगर निगम रायपुर द्वारा अब तक 21,526 स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। इनमें से 10,728 हितग्राहियों एवं उनके परिवारों को स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ा गया है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
योजना के अंतर्गत ऋण की द्वितीय किश्त का सफलतापूर्वक भुगतान करने वाले 211 स्ट्रीट वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 15,233 लाभार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म एजेंसी (DPA) के माध्यम से डिजिटल रूप से ऑनबोर्ड कर QR कोड वितरित किए गए हैं।
नगर निगम रायपुर का यह विशेष अभियान स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने तथा उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर समग्र विकास की मुख्यधारा में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
नगर निगम रायपुर सभी पात्र स्ट्रीट वेंडर्स से अपील करता है कि वे इस अभियान का अधिकतम लाभ उठाकर अपनी आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति सुनिश्चित करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english