ब्रेकिंग न्यूज़

महापौर मीनल चौबे ने नाला की प्रगति का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण

-कार्य को तत्काल गतिमान कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाकर शीघ्र नाला निर्माण पूर्ण करवाने के दिए सख्त निर्देश
रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राजधानी शहर रायपुर के व्हीआईपी रोड में श्रीराम मन्दिर के समीप नगर निगम जोन क्रमांक 10  लोक कर्म विभाग के माध्यम से गंदे पानी की सुगम निकासी हेतु जलभराव की समस्या दूर करने लगभग 2 करोड़ की लागत से व्हीआईपी मार्ग श्रीराम मन्दिर के पास से सुलभ शौचालय तक लगभग 8 मीटर चौड़े निर्माणाधीन नाले के कार्य की प्रगति का वहाँ पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य डॉ अनामिका सिंह सहित जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर, उप अभियंता श्रीमती निवृत्ति परमार एवं कार्य से सम्बंधित अनुबंधित ठेकेदार की उपस्थिति में किया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नाला निर्माण कार्य को तत्काल गतिमान करते हुए सतत मॉनिटरिंग कर तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता सहित शीघ्र पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english