ब्रेकिंग न्यूज़

महापौर मीनल चौबे ने स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माणाधीन एसटीपी की प्रगति को महाराजबंध तालाब में पहुंचकर प्रत्यक्ष देखा

-ठेकेदार को 10 जुलाई तक महाराजबंद तालाब एसटीपी का कार्य पूर्ण नहीं करने पर भुगतान पर रोक लगवाने की कड़ी कार्यवाही की दी सख्त चेतावनी
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से महाराजबंध तालाब में निर्माणाधीन 3 एमएलडी क्षमता के एसटीपी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, स्मार्ट सिटी उप अभियंता श्री योगेन्द्र साहू, श्री शुभम तिवारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा की उपस्थिति में किया.
महापौर ने कार्य की कछुआ छाप गति देखकर इसे लेकर अनुबंधित ठेकेदार मेसर्स समृद्धि वाटर वर्कस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगायी और तत्काल अतिरिक्त श्रमिक लगाकर शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. 
महापौर से अनुबंधित ठेकेदार ने कहा कि महाराजबंध तालाब के एसटीपी का कार्य दिनांक 10 जुलाई 2026 तक पूर्ण करके प्रारम्भ कर देंगे.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कार्य उक्त निर्धारित समयावधि दिनांक 10 जुलाई 2026 तक पूर्ण नहीं होने पर सम्बंधित अनुबंधित ठेकेदार मेसर्स समृद्धि वाटर वर्कस लिमिटेड के भुगतान पर रोक लगाने की कड़ी कार्यवाही की जाएगी.महापौर ने इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही कार्य नियत समय तक पूर्ण नहीं होने पर करने के कड़े निर्देश रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सम्बंधित अभियंताओं को दिए हैँ.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english