रायपुर में तीन लाश मिली, एक युवक की सिर कुचलकर हत्या
रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के एक खुले मैदान में एक युवक का सिर कुचला हुआ शव मिला। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने मैदान में खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके साथ ही रायपुर में दो और शव मिलने से सनसनी है।
पुलिस के अनुसार पहला मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक के सिर और चेहरे पर किसी भारी पत्थर या ठोस वस्तु से वार किया गया है। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में खून मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को युवक के दाहिने हाथ पर आर के सारथी नाम का टैटू मिला है। इसी आधार पर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदा लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
खमतराई मेटल पार्क में भी एक लाश मिली है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल मृतक कौन था और उसकी मृत्यु का कारण क्या था, इसकी जांच खमतराई पुलिस द्वारा की जा रही है। भाटागांव के आगे हाइवे में एक युवक की लाश मिली है। मृतक कौन था और उसकी मौत का कारण क्या था? इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।












Leave A Comment