ब्रेकिंग न्यूज़

 रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा है कि दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतर्गत रावघाट से रेल परिवहन की शुरुआत होने के बाद बस्तर के विकास को एक नई गति मिली है। इस ऐतिहासिक शुरुआत का साक्षी बनते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री जैन ने रविवार को इस नए रेलमार्ग से पहली बार रावघाट पहुँचने के बाद सोमवार को रावघाट से वापस राजधानी रायपुर लौटे। यात्रा से लौटने पर उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक युगान्तरकारी बदलाव बताया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री जैन ने रावघाट स्टेशन पहुँचने पर कहा कि यह सिर्फ एक रेल यात्रा नहीं है, बल्कि बस्तर के संघर्ष, विकास और यहाँ के निवासियों के सपनों के साकार होने की यात्रा है। राजधानी लौटने पर श्री जैन ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि रावघाट से रेल का परिचालन शुरू होना बस्तर के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय है। दशकों से इस क्षेत्र के लोग जिस रेल सेवा की प्रतीक्षा कर रहे थे, वह अब धरातल पर उतर चुकी है। इस मार्ग पर यात्रा करना अत्यन्त आनन्ददायक रहा। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल लौह अयस्क का परिवहन सुगम होगा, बल्कि आने वाले समय में यात्री ट्रेनों से स्थानीय आदिवासियों और आम जनता के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव आएगा। श्री जैन ने इस दूरदर्शी परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर कहा कि डबल इंजन की सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस के कारण ही घोर नक्सल प्रभावित और दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद यह कार्य संभव हो सका है। यह रेलमार्ग बस्तर को आर्थिक, सामाजिक और व्यापारिक रूप से मुख्यधारा से जोड़ने में रीढ़ की हड्डी साबित होगा।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english