उच्च न्यायालय डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जून को
रायपुर । छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 28 जून 2026 को प्रथम चरण (HDEO-26) परीक्षा सुबह 10 बजे 12ः15 बजे तक एवं पी.ए.टी./पी.व्ही.पी.टी. प्रवेश परीक्षा (PAT/PVPT-26) सुबह 10 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक आयोजित होगी। यह परीक्षाएं जिले के 35 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। इसमें कुल 9856 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 28 जून 2026 को प्रातः 7ः00 बजे से जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रायपुर श्री उपेन्द्र किण्डो को नोडल अधिकारी तथा रोजगार अधिकारी, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर श्री केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।









.jpg)

Leave A Comment