ब्रेकिंग न्यूज़

 कांकेर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सामान्य, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

 रायपुर / राज्य सरकार प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चत करने मॉनिटरिंग कर रही है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कांकेर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है तथा जिले के सभी क्षेत्रों में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिले में कुल 51 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जिनमें इंडियन ऑयल के 14, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के 21 तथा भारत पेट्रोलियम के 16 पेट्रोल पंप शामिल हैं।
प्री-मानसून वर्षा के बाद खरीफ फसल की तैयारियों के चलते कृषि कार्यों हेतु डीजल की मांग में वृद्धि दर्ज की गई है। इसी क्रम में 23 जून 2026 को कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप में डीजल का स्टॉक समाप्त होने के कारण अस्थायी स्थिति निर्मित हुई थी। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निकटवर्ती पेट्रोल पंपों से डीजल उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल की गई।वर्तमान में कोयलीबेड़ा क्षेत्र के दोनों पेट्रोल पंपों में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा ईंधन वितरण सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।
जिला एवं राज्य स्तर पर तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मांग के अनुरूप पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कृषि कार्यों के कारण बढ़ी मांग को देखते हुए स्टॉक समाप्त होने की संभावना वाले पेट्रोल पंपों को प्राथमिकता के आधार पर अतिरिक्त आपूर्ति उपलब्ध कराने हेतु तेल कंपनियों को निर्देशित किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा बताया गया है कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है तथा आम नागरिकों और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार निकटतम पेट्रोल पंपों से ईंधन प्राप्त करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english