पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म की बैठक संपन्न
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म की कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुई। प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन के कार्यों को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर पर संचालन कराने के लिए कार्यकताओं को मार्गदर्शन दिया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा चुनावी मोड में रहने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि इसके रचनात्मक और संगठनात्मक कार्यक्रम पूरे वर्षभर चलते रहते है। भाजपा के कार्यक्रम वर्ष भर 24×7 चलते हैं। हमारे प्रशिक्षण के काम प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि चुनावों में अभी करीब ढाई साल का समय शेष है, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता हर परिस्थिति के लिए सदैव तैयार रहता है। हम लोग चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगातार जनता के बीच जाता है। श्री देव ने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी का मुख्य फोकस उन हितग्राहियो तक पहुँचना है, जिनके लिए योजनाएँ बनाई गई हैं और उन्हें धरातल पर वास्तविक लाभार्थी के रूप में परिवर्तित करना है। भाजपा के ये अभियान किसी चुनाव को देखकर नहीं तय होते, बल्कि पार्टी चुनाव हो या न हो, भाजपा हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहती है।भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन के कार्यों के प्रति सजग रहते हैं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से प्रखर एवं प्रवीण बनाने का कार्य संगठन के द्वारा किया जाता है। जो अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जाकर सरकार एवं संगठन के कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक करते हैं। प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते हैं। श्री साय ने कहा कि हमें संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करना है। कार्यकर्ता अपने कार्यों के माध्यम से संगठन के विस्तार करने एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करते हैं।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि आपातकाल की उस पीड़ा को हम नहीं भूल सकते जब कांग्रेस पार्टी की नेता ने अपनी प्रधानमंत्री पद की गरिमा को तार-तार करते हुए देश में आपातकाल लगाया और पूरे देश में ऐसी परिस्थितियाँ बनी थीं जिसे हम राजनीतिक संकट के रूप में जानते हैं। भावी पीढ़ी को आपातकाल के बारे में बताना हम सबका कर्तव्य है। इस दिशा में पार्टी का हर कार्यकर्ता जुटा हुआ है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म कार्यशाला के प्रदेश संयोजक जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि भाजपा हमेशा नवाचार की कार्ययोजना पर चलती है। डिजिटलाइजेशन भी इसी दिशा में एक नवीन कदम है जिससे जुड़कर भाजपा के कार्यकर्ता अपनी विचारधारा व कार्य पध्दति से जुड़कर प्रामाणिक कार्यकर्ता बनेंगे। भाजपा पूरे प्रदेश में इस अभियान को चलाएगी, इसलिए यह बैठक आयोजित की गई।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष कार्यक्रम प्रभारी नंदन जैन ने कहा कि 23 जून को पूरे देश में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही 23 जून से लेकर 06 जुलाई तक डॉ. मुखर्जी के कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना है, साथ ही उनके योगदान के बारे में लोगों को बताना है। उन्होंने नारा दिया था एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के उस अधूरे सपने और संकल्प को पूरा किया गया है। यही डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी को हमारी सच्ची श्रध्दांजलि है।
इस दौरान कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई ने इस अभियान के बारे में डिजिटल जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रशिक्षण महाभियान टोली की सदस्य शताब्दी पांडेय ने किया एवं आभार प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया ने माना।


.jpg)


.jpg)


.jpg)

Leave A Comment