सियान गुडी में हनुमान चालीसा पाठ के साथ सजी भजनों की महफिल
0- महाराष्ट्र मंडल के सामूहिक पाठ अभियान को वरिष्ठ नागरिकों का मिल रहा उत्साहपूर्ण साथ, सियान गुडी में बन रहा भक्तिमय वातावरण
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित और छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुदानित सियान गुड़ी में बीते दिनों भजनों की महफिल भी सज रही है। सियान गुड़ी पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों ने हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ अपने भक्तिमय आयोजन की शुरुआत की। फिर उन्होंने राम, कृष्ण सहित माता रानी के कई सुमधुर भजन सुनाए। इस बीच सियान गुड़ी का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
प्रभारी श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि सियान गुड़ी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुजुर्ग आते हैं। इस बीच वे सामूहिक पाठ अभियान के अनुसार हनुमान चालीसा का एक साथ पाठ करते हैं। साथ ही भजनों की सुमधुर प्रस्तुति भी देते हैं। इसके बाद सभी एक साथ भोजन का आनंद लेते हैं और थोड़ी देर आराम भी करते हैं।
मंगलवार को हुएआयोजन में डॉ. ओसी बिसेन, रामाराव सेंदरे, अनिल पांडे, सुशील कुमार श्रीवास्तव, विकास चंद सिन्हा, हिमाचल प्रसाद परगनिहा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, लखन लाल साहू, डॉ. ओपी सोनी, एसएन चौहान, कैलाश कुमार अग्रवाल, हीराधर पटेल, केके. पाठक सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
बताते चलें कि सियान गुड़ी में प्रतिदिन कोई न कोई विशेष गतिविधि कराई जाती है। कभी कोई एक्टिविटी महाराष्ट्र मंडल के सदस्य कराते हैं, तो कोई कार्यक्रम यहां आने वाले बुजुर्ग स्वयं ही करते है। इस बीच डॉ. कमल वर्मा और डॉ. अंकिता काले भी उनके स्वास्थ्य का निरीक्षण करतीं हैं। निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमी, कमजोरी व बीमारी के संदर्भ में उन्हें सावधान किया जाता है। साथ ही दोनों डॉक्टर उन्हें यह भी बतातीं हैं कि उनकी दिनचर्या और खानपान कैसा हो, किस- किस तरह की सावधानी बरती जाए, जिससे वे वर्तमान स्वास्थ्यगत समस्या से उभर सकें। बहरहाल महाराष्ट्र मंडल के सियान गुड़ी में समय के साथ आने वाले बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है।







.jpg)

Leave A Comment