ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: एक कॉल, समाधान तत्काल

0- श्रीमती कमला मिश्रा का नहीं बना था राशन कार्ड, 06 घण्टे में ही बना कार्ड, पुत्र श्री आनंद मिश्रा ने दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में जनता की समस्याओं का एक कॉल में समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर संपर्क कर रहे हैं और उनका जल्द निराकरण भी हो रहा है। रायपुर जिले की ग्राम मांढर निवासी श्रीमती कमला मिश्रा का राशन कार्ड कॉल करने के मात्र 6 घण्टे के भीतर ही बनकर मिल गया। उन्हें संबंधित विभाग ने स्वयं संपर्क कर उनके घर राशन कार्ड प्रदान किया। 
श्रीमती कमला मिश्रा के पुत्र श्री आनंद मिश्रा ने बताया कि उन्होंने राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया था मगर नहीं बन पाया था। तभी उन्होंने मुख्यमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया हैण्डल के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी 09 जून को मिली। जिसके अगले दिन श्री मिश्रा ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपने माता जी के राशन कार्ड नहीं बनने की समस्या बताई, जिसके बाद उन्हें यूनीक टोकन नंबर प्राप्त हुआ। कॉल करने के करीब 6 घण्टे के भीतर उन्हें विभाग के अधिकारियों ने राशन कार्ड बनने की जानकारी दी और कार्ड प्रदान किया । 
श्री मिश्रा कहते हैं कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 हमारी समस्या के समाधान के लिए उपयुक्त माध्यम है। इससे हमारी छोटी समस्याओं का समाधान हो रहा है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद किया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english