नए विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन
0- ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन, पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर सहित नगर निगम जोन 9 के वार्ड 8 में भिन्न 7 स्थानों में लगभग 52 लाख रूपये की लागत से रोड, नाली, पाईप लाईन, गार्डन मरम्मत के विविध नए विकास कार्यों को शीघ्र करने किया भूमिपूजन
रायपुर. रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन 9 अंतर्गत महात्मा गाँधी वार्ड क्रमांक 8 अंतर्गत विभिन्न 7 स्थानों में लगभग 52 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवीन विविध विकास कार्यों का भूमिपूजन रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू के निर्देश पर रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू ने नगर निगम एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन, वार्ड पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर, वार्ड के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, रहवासी आमजनों और नगर निगम जोन 9 अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर किया.
रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू ने जोन 9 के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृति अनुसार तत्काल नए विकास कार्य प्रारम्भ करवाते हुए सभी विकास कार्यों को सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरिके से पूर्ण करवाना जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से सुनिश्चित किया जाये.
--








.jpg)

Leave A Comment