पाईप लाईन लीकेज की मरम्मत का कार्य पूर्ण किया
पुराने 80 एमएलडी फिल्टर प्लांट क्षेत्र अंतर्गत पाईप लाईन लीकेज मरम्मत कार्य के कारण राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, श्यामनगर, शंकरनगर, खमतराई, भनपुरी, पुराना जलागार डंगनिया, गंज, गुढियारी जलागारो में आज 25 जून को संध्याकालीन जलप्रदाय व्यवस्था आंशिक प्रभावित रहेगी
रायपुर/ भाठागांव रोड में दतरेंगा मोड पर 750 एमएम पाईप लाईन में लीकेज की जानकारी मिलते ही नगर निगम जलविभाग की टीम द्वारा संबंधित स्थल पर तत्काल पहुंचकर पाईप लाईन लीकेज मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया गया और स्थल पर शीघ्र पूर्ण कर लिया गया। इसके पूर्व आज सुबह 10 बजे रावणभाठा फिल्टरप्लांट 80 एमएलडी पुराने प्लांट से जलापूर्ति रोककर पाईप लाईन लीकेज मरम्मत का कार्य प्रारंभ करवाया गया।
पाईप लाईन लीकेज मरम्मत कार्य के दौरान 80 एमएलडी पुराने फिल्टर प्लांट से संबंधित राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, श्यामानगर, शंकरनगर, खमतराई, भनपुरी, पुराना डंगनिया, गंज और गुढियारी जलागारो से संबंधित क्षेत्र में आज दिनांक 25 जून को संध्याकालीन जलापूर्ति आंशिक प्रभावित रहेगी। पाईप लाईन लीकेज का कार्य पूर्ण होते ही दिनांक 26 जून से प्रातःकालीन जलापूर्ति सामान्य रूप से प्रारंभ कर दी जायेगी।









.jpg)

Leave A Comment