ब्रेकिंग न्यूज़

 पात्र दिव्यांगजनों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता : विधायक धरमलाल कौशिक

0- 297 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित, 164 को मिले मोटराइज्ड ट्राइसायकल 
0- सहायक उपकरण वितरण समारोह में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ  
बिलासपुर. जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया (एआईसी) एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में सीएसआर मद के अंतर्गत जिले के 297 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं 164 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसायकल का वितरण किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। समारोह के दौरान विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।  
  बतौर मुख्य अतिथि विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 85 लाख 33 हजार रुपये की लागत से 164 हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसायकल सहित विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों से दिव्यांगजन आम लोगों की तरह अपने दैनिक कार्यों का संचालन कर सकेंगे तथा शिक्षा, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों तक आसानी से पहुंच पाएंगे। श्री कौशिक ने कहा कि सीएसआर के माध्यम से भविष्य में भी दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आग्रह किया कि जो पात्र हितग्राही अभी तक योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें भी चिन्हांकित कर लाभान्वित किया जाए, ताकि शत-प्रतिशत पात्र दिव्यांगजनों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों का जीवन होगा अधिक सुगम : महापौर श्रीमती पूजा विधानी
महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोटराइज्ड ट्राइसायकल एवं अन्य सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सरल और सुगम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों की सहायता से दिव्यांगजन अपनी दैनिक गतिविधियों का संचालन अधिक आत्मनिर्भरता के साथ कर सकेंगे तथा अपने जीवन को नई दिशा दे पाएंगे।
प्रधानमंत्री ने दिव्यांगजनों को सम्मान की नई पहचान दी : जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी 
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राइसायकल एवं अन्य सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा वे अधिक आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा में अपनी सहभागिता निभा सकेंगे। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया।
समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री टी.पी. भावे ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सहायक उपकरण वितरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में किए गए सर्वेक्षण एवं आवश्यकता आकलन के आधार पर पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया था। कार्यक्रम में एआईसी की सहायक प्रबंधक श्रीमती निधि मिश्रा एवं श्री ब्रूस वागे, एलिम्को जबलपुर के मैनेजर श्री नितिन माहौर तथा एलिम्को छत्तीसगढ़ के मैनेजर श्री वंशीलाल साकेत ने भी योजना एवं सहायक उपकरणों के उपयोग संबंधी जानकारी दी।
समारोह में सभापति श्री हरीश साहू, श्री श्याम कार्तिक वर्मा, एसडीएम श्री मनीष साहू, उपनियंत्रक ब्रेल प्रेस श्रीमती बबीता कमलेश, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री प्रशांत मोकासे, श्री उत्तमराव माथनकर, श्रीमती सरस्वती रामेश्वरी, सुश्री बीना दीक्षित, श्रीमती राजकुमारी सोनी, श्रीमती सरस्वती जायसवाल, स्नेहलता वैष्णव, अशोक अग्रवाल, लीलाधर भांगे, अनिश मानिकपुरी, सौरभ दीवान, श्रीमती उमा पाण्डेय, श्री प्रशांत द्विवेदी, श्री संजय खाना, श्रीमती ज्याति तिवारी, श्री वैभव गुप्ता, विजय केशकर, श्रीमती रेखा चौहान, कु. नीतू दीवान, श्री राजेश सिंह, श्री मनीष डागौर, उपेन्द्र सिंग, कृष्णा वामशी, मुरली निर्मलकर, आकाश लहसे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रशांत मोकासे ने किया।सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रशांत मोकासे ने किया। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english