ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, दो दिन में अपडेट हुआ दुर्गा बाई का आधार

0- जल्द मिले समाधान से उत्साहित दुर्गा बाई ने जताता मुख्यमंत्री के प्रति आभार
रायपुर. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध समाधान और सुशासन को धरातल पर प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है।  
इसी क्रम में रायपुर की श्रीमती दुर्गा बाई साहू का लंबे समय से लंबित आधार अपडेट का मामला मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के मात्र दो दिनों के भीतर सुलझ गया।
श्रीमती साहू ने बताया कि पिछले 2-3 वर्षों से अपना आधार अपडेट कराने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन विभिन्न कारणों से उनका काम नहीं हो पा रहा था। आधार अपडेट नहीं होने से उन्हें सरकारी योजनाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
समस्या से परेशान होकर उन्होंने 13 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही संबंधित अधिकारियों और चिप्स कार्यालय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनसे संपर्क किया तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई। इसके परिणामस्वरूप 15 जून 2026 को उनका आधार सफलतापूर्वक अपडेट कर दिया गया।
दुर्गा बाई ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित उनकी समस्या का मात्र दो दिनों में समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english