ब्रेकिंग न्यूज़

डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से बढ़ेगा कार्यकर्ताओं का आधुनिक व तकनीकी ज्ञान

​भाजपा जनप्रतिनिधियों की ​मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में संपन्न हुई वर्चुअल बैठक
​सांसद, विधायकों और विधानसभा प्रभारियों से बूथ स्तर पर 'डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म' प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने का आग्रह
​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' के अंतर्गत 'डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म' कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश के समस्त सांसदों, विधायकों, निगम, मंडल व आयोग के अध्यक्षों तथा विधानसभा प्रभारियों ने वर्चुअली जुड़कर सहभागिता की।
जनप्रतिनिधियों की है बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री साय
​प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संगठन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से हम सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि इस डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाएँ। डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण से न केवल कार्यकर्ताओं का, बल्कि हम सभी जनप्रतिनिधियों का भी डिजिटल व तकनीकी ज्ञान बढ़ेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके माध्यम से बूथ स्तर के नए और युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, इतिहास और कार्यप्रणाली की सटीक जानकारी घर बैठे मिल सकेगी।
​कार्यकर्ताओं के डिजिटल ज्ञान में होगी वृद्धि : किरण देव
​भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण से भाजपा कार्यकर्ताओं के आधुनिक एवं डिजिटल ज्ञान में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। संगठन को और अधिक हाईटेक बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। इसके साथ ही श्री देव ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे 28 जून को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक प्रसारण 'मन की बात' कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहें और साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को अपना डिजिटल प्रशिक्षण जल्द-से-जल्द पूर्ण करने के लिए प्रेरित करें।
​बूथ स्तर तक कार्यक्रम को प्रभावी बनाएँ : पवन साय
​प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने अपने उद्बोधन में बैठक के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस वर्चुअल बैठक के आयोजन का मुख्य हेतु यही है कि सभी जनप्रतिनिधियों के ध्यान में यह बात आ जाए कि संगठन में वर्तमान में कौन-से महत्वपूर्ण कार्यक्रम चल रहे हैं? यह पूरी तरह से बूथ स्तर का कार्यक्रम है, इसलिए सभी सांसदों और विधायकों को इस महाभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय और अग्रणी भूमिका निभानी होगी।
कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने विस्तृत रूपरेखा साझा की
​बैठक की शुरुआत में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रदेश प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने इस अभियान की विस्तृत रूपरेखा और इसके उद्देश्यों की जानकारी साझा की। श्री पाणिग्रही ने बताया कि यह मंच कार्यकर्ताओं को वैचारिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
​'सरल ऐप' के माध्यम से दी गई तकनीकी ट्रेनिंग
​बैठक के दौरान भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई ने तकनीकी सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रोजेक्टर और स्क्रीन के माध्यम से विस्तार से समझाया कि कार्यकर्ताओं को 'सरल ऐप' का उपयोग किस तरह करना है और इस ऐप के माध्यम से अपना डिजिटल प्रशिक्षण कैसे आसानी से पूर्ण करना है? बैठक की कार्यवाही का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय और आभार प्रदर्शन कमल गर्ग ने किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english