भाजपा प्रदेश कार्यालय के 'सहयोग केंद्र' में 30 जून को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल रहेंगे मौजूद
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में जनसमस्याओं के निवारण और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के लिए संचालित 'सहयोग केन्द्र' की नियमित कड़ी में मंगलवार 30 जून को लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के माध्यम से आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।



.jpg)







Leave A Comment