ब्रेकिंग न्यूज़

सियान गुड़ी में बुजुर्गों ने रायपुर को नशामुक्‍त करने की ली शपथ

 - महाराष्‍ट्र मंडल के आयोजन में समाज कल्याण विभाग के लोक कलाकारों ने दी संगीतमय प्रस्तुति
 रायपुर। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग रायपुर के लोक कलाकारों की टीम ने सियान गुड़ी में नशा मुक्ति पर संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सियान गुड़ी में आए बुजुर्गों ने रायपुर को नशा मुक्त बनाने और लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। 
जिला समाज कल्याण विभाग के प्रभारी और प्रमुख कलाकार संतोष चंद्राकर ने वंदेमातरम... वंदेमातरम्..., 'इतनी शक्ति हमें देना दाता’, ‘बैठो मत, हार के छेड़ों सरगम', 'काम बहुत करना है जिंदगी है कम’ देवी जसगीत और नशा मुक्ति पर सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। इनके साथ दुर्गा कालेज की प्रो. सुनीता चंसोरिया ने गायन में साथ दिया। वहीं तबले पर परमात्मा स्वरूप वस्त्रकार और हारमोनियम पर रमेश सिंह ठाकुर ने संगत दी। अंत में प्रो. सुनीता चंसोरिया ने सभी को नशा न करने और लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई। 
समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुदानित महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी के इस कार्यक्रम में अध्‍यक्षीय संबोधन में अजय मधुकर काले ने कहा कि मंडल के कई सेवा प्रकल्‍पों में एक सियान गुड़ी वरिष्‍ठ नागरिकों के डे केयर के रूप में स्‍थापित हो रहा है। इसके अलावा संत ज्ञानेश्वर स्कूल, सखी निवास, दिव्यांग बालिका विकास गृह, हाईटेक आंगनबाड़ी, मेडिकल एक्‍यूपमेंट, फिजियोथैरेपी सेंटर जैसे प्रकल्‍पों के माध्‍यम से आमजन की सेवा की जा रही है। जल्द ही महाराष्‍ट्र मंडल की एबुंलेंस सेवा भी शुरू हो रही है। मंडल के 17 महिला केंद्रों के माध्‍यम से समय- समय पर नशा मुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक और जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस अवसर पर मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, सह सचिव मालती मिश्रा, आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले, स्वास्थ्य समिति की समन्वयक डाॅ. कमल वर्मा, अंजलि‍ काले, प्रवीण क्षीरसागर, हेमंत मार्डीकर, डीडी ढगे, कोठेराव ढगे, डा. ओपी सोनी, विकासचंद सिन्हा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश शर्मा, रामदयाल अवधिया, रामसिंह नायक, डा. ओसी बिसेन, विष्णु कुमार मिश्रा, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अनिल पांडे, रामाराव सेंदरे, हिमांचल परगहनिया, केके पाठक, एसएन चौहान, श्याम दलाल, कैलाश कुमार अग्रवाल, श्याम कुमार नायडू, कमला सोनी, डीएल कश्यप, प्रतिभा रामटेके सहित अनेक वरिष्‍ठ नागरि‍क उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english