ब्रेकिंग न्यूज़

 ‘ऑड एंड इवन’ गेम में रोशनी विजेता, साक्षी ने पेंसिल में डालीं सर्वाधिक चूडिया

 - देवेंद्र नगर महिला केंद्र की नई संयोजिका बनी नम्रता, सेवाभावी कार्यों के विस्तार और नए सदस्य बनाने पर भी चर्चा
 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की देवेंद्र नगर महिला केंद्र की टीम ने शीतल रनदीवे के निवास पर मासिक बैठक में रोचक गेम्स खेले। ‘ऑड एंड ईवन’ के गेम में रोशनी मेढ़ेकर विजेता रहीं। वहीं दूसरे गेम में पेसिंल में सबसे ज्यादा बैंगल्‍स फंसाकर साक्षी टोले विनर रहीं। महिलाओं ने अपने केंद्र की संयोजिका का कार्यकाल खत्म होने पर नम्रता गगने को नई संयोजिका चुना गया। वहीं मंडल के सेवाभावी कार्यों के विस्तार और मंडल की सामाजिक गतिविधियों में अधिक से अधिक शामिल होने पर चर्चा की गई। 
साक्षी टोले ने बताया कि केंद्र की मासिक बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। वहीं दो रोचक गेम्स में महिलाओं में गजब का उत्‍साह देखा गया। पहले गेम में एक बाउल में चावल लेकर उसमें पेंसिल को खड़ा किया गया। फिर निश्चित दूरी से सभी ने पेंसिल में चूडियां फंसाना शुरू किया। किसी के एक तो किसी ने दो चूड़ियां फंसाई। खेल में तीन चूड़ी फंसाकर साक्षी टोले विनर रहीं। इस खेल के साथ महिलाओं ने बचपन के मीना बाजार की यादें ताजा कर लीं। 
साक्षी के अनुसार दूसरा रोचक गेम ऑड एंड इवन नंबर का खेला गया। इसमें पहले टेबल से छह चूड़ियां रखीं गईं। फिर सभी महिलाओं ने एक-एक करके छह-छह बार पासा फेंका। जिस प्रतिभागी के जितने नंबर आए, उन चूड़ियों में उतना नंबर लिखा गया। छह बार डायस फेंकने के बाद बाउल में दो पर्ची रखी गई। इसमें ऑड और इवन लिखा था। महिलाओं को जिसमें से एक पर्ची उठानी थी। ऑड आने पर चूड़ियों में लिखे ऑड नंबर को जोड़ा जाता और इवन आने पर इवन नंबरों को जोड़ा जाता। 
इस रोचक खेल में रोशनी मेढ़ेकर विजेता रहीं। उन्होंने ऑड पर्ची उठाई, छह में पांच चूड़ियों में ऑड नंबर थे, जिसका जोड़ 18 आया। इस तरह वह विजेता बनीं। बैठक में रोशनी मेढ़ेकर, श्वेता सायंकर, शीतल रनदीवे, चित्रा खोनदे, साक्षी टोले, हर्षला भारंबे, दीपाली अमीन, सविता भागडीकर, मीना लोनकर, पद्मजा लाड, कुमुद लाड, विद्या लोखंडे, खुशी, नम्रता गंगने उपस्थित थीं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english