इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता सुनील बिजवे सेवानिवृत्त, कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी कल्याण संघ के महासचिव एवं कर्मचारी नेता श्री सुनील बिजवे आज अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुवे । इस अवसर पर उनके विभाग में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
वरिष्ठ कर्मचारी नेता अजय शर्मा ने इस मौके पर कहा कि सुनील बिजवे ने पिछले कई दशकों से कर्मचारी राजनीति में सक्रिय रहकर हर संभव मोर्चे पर कर्मचारियों के अधिकारों की पैरवी की। उनके नेतृत्व में संघ ने कई ऐतिहासिक मुद्दे उठाए और वेतन संबंधी विसंगतियों से लेकर सेवा शर्तों तक, हर स्तर पर कर्मचारियों को मजबूती प्रदान की। उनकी सरलता, दृढ़ संकल्प और संघर्षशीलता ने उन्हें कर्मचारियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाया।
अजय शर्मा ने बिजवे के उज्ज्वल व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा, आपने जिस निष्ठा और समर्पण के साथ कर्मचारी हितों के लिए काम किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आपका सेवानिवृत्त होना संघ के लिए अपूरणीय क्षति है, पर आपके दिखाए रास्ते पर हम सदा चलते रहेंगे।उन्होंने बिजवे के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय पारिवारिक जीवन और दीर्घायु होने की शुभकामनाएँ दीं।
विदाई के समय कई कर्मचारी भावुक नजर आए और सभी ने सुनील बिजवे को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके परिवारजन विभागीय, कर्मचारी एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
सुनील बिजवे ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों का साथ ही उनकी सबसे बड़ी पूँजी रही और आगे भी वह किसी भी भूमिका में कर्मचारियों के लिए प्रयासरत रहेंगे।












Leave A Comment