ब्रेकिंग न्यूज़

 निगम उपायुक्त रमेश जायसवाल एवं कर्मचारी अजय राठौर को सेवानिवृत्ति पर आयुक्त संबित मिश्रा ने किया सम्मानित

-नगर निगम जोन 1 में 7, जोन 2 में 4, जोन 3 में 4 नगर निगम कर्मचारी सेवानिवृत्ति पर किये गए सम्मानित
-जोन 1  में जोन अध्यक्ष गज्जू साहू,जोन 2, 3 में जोन कमिश्नर ने किया सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित
 रायपुर -  मंगलवार को  रायपुर नगर पालिक निगम के उपायुक्त श्री रमेश जायसवाल सेवानिवृत्त हो गए. उनका सेवानिवृत्ति पर नगर निगम रायपुर सहित विभिन्न नगरीय निकायों को लम्बी सेवाएं देने पर सम्मान नगर निगम  मुख्यालय में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा किया गया. उपायुक्त श्री रमेश जायसवाल और नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग के कर्मचारी श्री अजय राठौर को श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर उनकी सेवाओं का नगर निगम आयुक्त ने सभी नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से सम्मान किया एवं उनके सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें कीं.अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की निगम मुख्यालय में उपस्थिति रही.
वहीं नगर निगम जोन 1 में आज सेवानिवृत्त हुए 7 निगम कर्मचारी मनोहर लाल पटेल, राजेन्द्र महानन्द, श्रीमती भालू मकरम, श्रीमती क्लेन्द्री, श्रीमती रायमनी, राजू, बिहारी दीप, जोन 2 में सेवानिवृत्त 4 नियमित महिला सफाई कामगारों, जोन 3 में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों सुबेर सेन्द्रे, जुर्मन, तीरथराम, श्रीमती सारणी का जोन कार्यालय में सेवानिवृत्ति पर श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर नगर निगम जोन 1 में जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, जोन 2 में जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया, जोन 3 में जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों सहित मिलकर सम्मान किया गया और सभी निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त निगम अधिकारियों, कर्मचारियों के सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें उन्हें बुके प्रदत्त करते हुए कीं.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english