ब्रेकिंग न्यूज़

 रायपुर पश्चिम में शिक्षा को नई उड़ान, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान और स्कूलों को मिली विकास की सौगात

-प्रतिभा का सम्मान, भविष्य का निर्माण — पं. रामदयाल तिवारी विद्यालय में 29 मेधावी विद्यार्थियों को  5-5 हजार के चेक वितरित
-29 मेधावी विद्यार्थियों को -5-5 हजार के चेक, स्कूल विकास को मिली करोड़ों की सौगात
-प्रतिभा के सम्मान से शिक्षा के उत्थान तक, रायपुर पश्चिम लिख रहा नई इबारत
-रायपुर पश्चिम में शिक्षा को नई दिशा देने का संकल्प लगातार साकार हो रहा है: राजेश मूणत
 रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की पहल के अंतर्गत पंडित रामदयाल तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 29 मेधावी विद्यार्थियों को  5-5 हजार के प्रोत्साहन चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से  1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा खेल मैदान के विकास के लिए ₹19 लाख की स्वीकृति की जानकारी भी दी गई। इन कार्यों से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, सुविधाजनक कक्ष और खेल गतिविधियों के लिए उपयुक्त मैदान उपलब्ध होगा।
इससे पूर्व रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय महोबा बाजार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 22 विद्यार्थियों तथा मायाराम सुरजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 35 विद्यार्थियों को भी ₹5-5 हजार के प्रोत्साहन चेक वितरित किए जा चुके हैं। साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी युक्ता मुखी साहू को स्कूटी प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान किया गया है।
अब शेष 7 शालाओं के 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन चेक प्रदान किए जाएंगे। इसी क्रम में आगामी 3 जुलाई को पंडित गिरजाशंकर विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को चेक वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि शिक्षा केवल प्रमाणपत्र प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हमारा प्रयास है कि हर विद्यार्थी को बेहतर वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और आगे बढ़ने के लिए सम्मानजनक प्रोत्साहन मिले।
उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान उनके परिश्रम, अनुशासन और लगन का सम्मान है। जब विद्यार्थी अपनी मेहनत से उत्कृष्ट परिणाम लाते हैं, तो समाज की जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें प्रोत्साहित कर उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया जाए। ₹5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों के प्रति विश्वास और सम्मान का प्रतीक है।
श्री मूणत ने आगे कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अतिरिक्त कक्ष निर्माण, खेल मैदान विकास, विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान — यह सभी कार्य आने वाली पीढ़ी को बेहतर अवसर देने की दिशा में ठोस कदम हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि रायपुर पश्चिम का कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे ये प्रयास आने वाले समय में विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे और रायपुर पश्चिम को शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरक मॉडल के रूप में स्थापित करेंगे।
प्रतिभा का सम्मान, शिक्षा का उत्थान और भविष्य का निर्माण — यही रायपुर पश्चिम का संकल्प है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english