ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का हुआ त्वरित निराकरण

  *दिव्यांग श्री नंद किशोर टंडन को मिली बैटरी चालित ट्राइसायकल, आवागमन हुआ सुगम*

 
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिव्यांग श्री नंद किशोर टंडन को बैटरी चालित ट्राइसायकल उपलब्ध कराकर उनकी आवागमन सम्बन्धी समस्या का समाधान किया गया। 
 
विकासखंड आरंग के ग्राम निवारी के निवासी श्री टंडन 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं  जिसके कारण उन्हें दैनिक आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अपनी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें बैटरी चालित ट्राइसायकल प्रदान की गई।
 
बैटरी चालित ट्राइसायकल मिलने से अब श्री टंडन के लिए दैनिक आवागमन तथा अन्य आवश्यक कार्यों का संचालन पहले की अपेक्षा अधिक सहज हो गया है। इससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ी है और जीवन की गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार आया है।
 
श्री टंडन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित निराकरण हुआ, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english