ब्रेकिंग न्यूज़

 वार्ड 60 चौरसिया कॉलोनी में पुनः की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, अधिग्रहण हेतु अपर कलेक्टर को  पत्र

 रायपुर -   रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता श्री आशीष श्रीवास्तव, उपअभियंता श्री सागर ठाकुर की उपस्थिति में गुरुवार को जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 क्षेत्र में चौरसिया कॉलोनी में लगभग 1.5 एकड़ क्षेत्र में पुनः की जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर निर्मित की गयी अवैध मुरम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर एवं आवागमन अवरुद्ध करते हुए स्थल पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी. नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर अपर कलेक्टर को उक्त भूमि का नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत अधिग्रहण की कार्रवाई करने जोन 6 जोन कमिश्नर ने अनुरोध पत्र लिखा है.निर्देश अनुसार शीघ्र आवश्यक कार्रवाई अधिग्रहण के सम्बन्ध में की जानी प्रस्तावित है.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english