देवेन्द्र नगर सेक्टर -3 में बिना अनुमति निर्मित 3 व्यवसायिक दुकानों को नोटिस देकर तोड़ा गया
रायपुर - टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत रायपुर पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार गुरुवार को नगर निगम जोन क्रमांक 2 क्षेत्र अंतर्गत देवेन्द्र नगर सेक्टर =3 क्षेत्र में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता और नगर निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग द्वारा यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे , उपअभियंता श्रीमती अंजलि बारले की उपस्थिति में नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग ने देवेन्द्र नगर सेक्टर - 3 क्षेत्र में अभियान चलाकर बिना अनुमति आशीष पटेल द्वारा लगभग 450 वर्गफीट क्षेत्र में निर्मित 3 व्यवसायिक दुकानों को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ने की कार्रवाई नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत सम्बंधित निर्माणकर्ता को नोटिस देने के पश्चात की गयी.














Leave A Comment