ब्रेकिंग न्यूज़

निगम  ने आनंद नगर में  कच्चे नाले की सफाई करवाकर जलभराव की समस्या से  दिलाई राहत

 रायपुर   रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश कुमार साहू, उपअभियंता श्रीमती पूनम साहू , जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार ताण्डी की उपस्थिति में गुरुवार को  नगर निगम जोन क्रमांक 3 क्षेत्र के अंतर्गत आनंद नगर में स्थित निजी खुली भूमि मे प्रवाहित बड़ा  कच्चा नाला क्षेत्र को प्रवेश निषेध किये जाने हेतु बनायीं गयी  सरहदी दीवाल को हटाकर बलपूर्वक भूमि में प्रवेश कर कच्चा नाला क्षेत्र की सफाई करवाई गईl 
अभियान में नगर निगम जोन क्रमांक 3 नगर निवेश विभाग और जोन  स्वास्थ्य विभाग की टीम की सम्बंधित स्थल पर उपस्थिति रहीl सम्बंधित स्थल में 2 जेसीबी, 1 पोकलेन 3 डम्पर सहित मानवबल का उपयोग नगर निगम जोन 3 द्वारा किया गया l इस विशेष सफाई अभियान से आनंद नगर आनंद विहार क्षेत्र सहित आसपास क्षेत्र के लगभग 1000 रहवासियों को जल भराव की समस्या से त्वरित राहत मिली.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english