कलश यात्रा में शामिल हुईं महाराष्ट्र मंडल की महिलाएं
0- देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा इंडोर स्टेडियम में 14 जुलाई तक दोपहर 3:30 बजे
रायपुर। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा शुरू होने से पहले निकली भव्य कलश यात्रा में महाराष्ट्र मंडल की महिला कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों और महिला सभासदों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कलश यात्रा आयोजन स्थल इंडोर स्टेडियम से महामाया मंदिर होते हुए वापस आयोजन स्थल पहुंची। इसमें महाराष्ट्र मंडल की महिला सभासदों के साथ अन्य समाज की सैकड़ों महिलाएं भी आध्यात्मिक जोश के साथ शामिल हुईं।
उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वैश्व महासम्मेलन और विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 14 जुलाई तक इंडोर स्टेडियम में कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा में महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, दिव्यांग बालिका विकास गृह प्रभारी मालती मिश्रा, आध्यात्म, योग, स्वास्थ्य समिति प्रभारी आस्था काले, महिला सह प्रमुख अपर्णा देशमुख, समाजसेवी शुभांगी आप्टे, अर्चना जतकर, कृष्णा देवांगन, दीपांजलि भालेराव, प्रांजल बल्लाल, चौबे कॉलोनी महिला केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित, मनीषा वरवंडकर, गौरी क्षीरसागर, स्वाति डबली, अलका लेले, शालिनी जोशी, मनीषा होशंगाबादे प्रीति रणदिवे, प्रियंका राजपूत, सुचिता काले, वर्षा पांडे और अवंती अग्निहोत्री सहित अनेक महिला सभासद शामिल हुईं।












Leave A Comment