ब्रेकिंग न्यूज़

 दिव्यांगता को बनाया ताकतः मितानिन रूपा साहू 20 साल से पिला रहीं पोलियो की खुराक

0- अब तक 5 हजार से अधिक बच्चों को पिला चुकी पोलियो की खुराक
0- अभनपुर की रूपा ने ठाना, कोई बच्चा पोलियो का शिकार न हो
0- सक्रियता से हजारों बच्चों को मिली सुरक्षा, गांव गांव में मिसाल बनीं
रायपुर। अभनपुर ब्लॉक के ग्राम बिरोदा की मितानिन सुश्री रूपा साहू पिछले 20 वर्षों से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य कर रही हैं, जिस दौरान अब तक वे 5 हजार से अधिक बच्चों को खुराक पिला चुकी हैं। साल 2006 से शुरू हुआ उनका यह सफर आज हजारों बच्चों के लिए सुरक्षा कवच बन गया है।  
सुश्री साहू स्वयं दिव्यांग हैं। वे बताती हैं कि बचपन में किसी कारणवश वे पोलिया ड्रॉप नहीं ले पायी थी। लेकिन उन्होंने अपनी दिव्यांगता को कमजोरी नहीं बनने दिया। रूपा ने संकल्प लिया कि कोई भी अन्य बच्चा इस बीमारी से पीड़ित न हो। 
सुश्री साहू सामान्य किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता कृषक हैं एवं उनकी माता गृहणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने समाज सेवा को अपना मिशन बनाया।  
मितानिन के रूप में सुश्री रूपा का कार्य केवल पोलियो खुराक तक सीमित नहीं है। वे घर-घर जाकर बच्चों का वजन करती हैं, उनकी देखभाल करती हैं, बीपी और शुगर की जांच करती हैं। जो लोग असमर्थ हैं, उनके साथ स्वास्थय केंद्र जाकर इलाज भी करवाती हैं।  
सघन पल्स पोलियो अभियान में रूपा लगातार सक्रिय सहभागिता निभा रही हैं। उनकी सक्रियता से क्षेत्र के हजारों बच्चों को समय पर पोलियो की दो बूंद मिली है। इससे बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में बड़ी मदद मिली है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english