“प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 938 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थय को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है - बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज आरंग टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला कोटराभाटा में 83 बच्चों की स्क्रीनिंग, धरसीवां टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल तेन्दुआ में 102 बच्चों की स्क्रीनिंग, तिल्दा टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल टोहडा में 156 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 में 235 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र उछला तालाब, अमीनपारा एवं अर्जुननगर में 187 बच्चों की स्क्रीनिंग एवं अर्बन टीम डी द्वारा आंगनबाड़ी हनुमान नगर गुढ़ियारी एवं अशोक नगर में 175 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई व पूरे जिले में आज कुल 938 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।













Leave A Comment