ब्रेकिंग न्यूज़

 ’सेवा सेतु से त्वरित रूप से बने जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र’

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु आम नागरिकों के लिए प्रभावी और सुविधाजनक माध्यम बनकर उभरा है। इस पहल के माध्यम से शासन की विभिन्न सेवाएं नागरिकों को सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं त्वरित तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब लोगों को जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र सहित अनेक शासकीय सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
कोण्डागांव नगर के अस्पताल वार्ड निवासी श्री जितेन्द्र सोनी ने सेवा सेतु की इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने बच्चों के लिए जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाए। उन्होंने बताया कि पहले ऐसे दस्तावेज बनवाने में काफी समय और परेशानी होती थी, लेकिन सेवा सेतु केंद्र में पूरी प्रक्रिया बेहद सरल और व्यवस्थित रही। श्री सोनी ने आवश्यक दस्तावेज जमा कर ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी हुई और उन्हें बिना किसी अनावश्यक भागदौड़ के समय पर अपने बच्चों के जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। उन्होंने कहा कि इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु आम नागरिकों के लिए शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जो सरकारी सेवाओं को घर के नजदीक, सरल और सुलभ बना रहा है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english