ब्रेकिंग न्यूज़

 महाराष्ट्र मंडल ने मनाई समाजसेवी लोणकर दंपती की शादी की सालगिरह

-देवेंद्र नगर महिला केंद्र की बैठक में पासा फेंककर चूड़ियों में सिक्का डालने वाले खेल में भारती विजेता, पद्मजा रहीं उप विजेता
 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के देवेंद्र नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने केंद्र के वरिष्ठ सदस्य दंपती मीना-अशोक लोणकर की शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई। इस दौरान लोणकर दंपती ने 'सामाजिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता कैसे बढ़ाएं' विषय पर मार्गदर्शन भी लिया। बताते चलें कि लोणकर दंपती नया रायपुर में स्थापित सत्य साईं अस्पताल में वर्ष 2012 से निःशुल्क सेवा दे रहे हैं। 
देवेंद्र नगर महिला केंद्र की संयोजिका नम्रता गगने ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि समाजसेवी लोणकर दंपती का मार्गदर्शन हमारे मन में सेवाभाव जागृत करता है। लोणकर दंपती प्रतिदिन सुबह अपने निवास से करीब 30 किलोमीटर दूर सत्‍य साई अस्‍पताल में जाकर शाम ढलने तक मासूम मरीज बच्‍चों और उनके स्‍वजनों की नि: स्वार्थ व नि: शुल्क सेवा करते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद करीब 16 वर्षों से उनकी यह अनवरत सेवा हमारे सामने एक उदाहरण प्रस्‍तुत करती है कि नि:स्‍वार्थ भाव से मानव सेवा कैसे की जाती है।
नम्रता ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ बच्‍चों के लिए समर्पित भाव से सेवा का जुनून लोणकर दंपती में बिल्‍कुल कम नहीं हुआ है और यही इस दंपती को आम दंपतियों से काफी ऊपर ले जाता है। उनकी शादी की सालगिरह के अवसर पर केंद्र के सदस्यों ने उनके निवास पर एकत्रित होकर उत्‍सव मनाने, उनसे मार्गदर्शन प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। सभी सभासदों ने लोणकर दंपती को उनकी सालगिरह पर शाल, श्रीफल और सूत की माला से सम्मानि‍त किया। इस दौरान महाराष्ट्र मंडल के कार्यक्रमों में महिला सभासदों की सहभागिता बढ़ाने को लेकर चर्चा भी की गई। 
वरिष्‍ठ सभासद पद्मजा लाड के अनुसार बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ की गई। इस दौरान महिला सदस्यों के लिए रोचक गेम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने पासा फेंककर चूडियों में सिक्का डाला। जिस सदस्य ने सबसे ज्यादा सिक्के डाले उसे विनर घोषित किया गया। इस खेल में भारती देवरणकर विजेता और पद्मजा लाड उप विजेता रहीं। इस अवसर पर सविता भागड़ीकर, कुमुड लाड, पद्मजा लाड, भारती देवरणकर, मीना लोणकर, साक्षी टोले, हर्षिला भारंबे, विद्या लोखंडे, शीतल रणदिवे, श्वेता श्यंकर, खुशी दशलहरे, रोशनी मेढ़ेकर, चित्रा खोंडे उपस्थित थीं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english